Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने का बयान न्यायाधीश ढ़काल की इजलास में शुरु

 

काठमांडू, माघ २३ – सहारा चितवन सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में पूर्वगृहमंत्री समेत रहे रास्वपा सभापति रवि लामिछाने का बयान शुरु हो गया है । मंगलवार मुद्दा दायर होने के बाद बुधवार कार्यालय समय में ही चितवन जिला अदालत में उपस्थित हुए लामिछाने का बयान न्यायाधीश दयाराम ढ़काल की इजलास में हो रही है । ये जानकारी  सूचना अधिकारी ने दी है
सूचना अनुसार करीब साढ़े १२ बजे से ही बयान शुरु हो चुका है । बयान खत्म होने के बाद ही उन्हें जेल भेजा जाए या नहीं इसकी सुनवाई भी इसी इजलास में प्रारम्भ होगी । सुनवाई के बाद अदालत पुपक्ष के लिए जेल भेजने, जमानत पर रिहा करने या साधारण तारीख में छोड़ने का आदेश देगी ।
गत असोज से ही सहारा चितवन सहकारी धोखाधड़ी में १७ लोगों के विरुद्ध मुद्दा चल रहा है । मंगलवार लामिछाने सहित और १५ व्यक्ति तथा ६ कम्पनी विरुद्ध धोखाधड़ी तथा संगठित अपराध अभियोग में पूरक मुद्दा दायर किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *