Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेपाल ने की ४७ सदस्यीय सलाहकार समिति गठन

 

काठमांडू, माघ २३ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने ४७ सदस्यीय सलाहकार समिति गठन की है । हाल ही में सम्पन्न कार्यकारिणी समिति की बैठक से यह समिति गठन की गई है । समिति में सुमनकुमार चौधरी, नवलकिशोर यादव, सत्यनारायण मेहता, भुवनेश्वर यादव, डा.महादेवप्रसाद देव, सूर्यनारायण यादव, शितलप्रसाद यादव, विमलप्रसाद साह, डा.दिलिपकुमार यादव, सदानन्द सिंह, शारदाप्रसाद ब्रजाचार्य, सत्यनारायण मण्डल, विजयकुमार मण्डल, श्याम यादव आदि हैं ।
इसी तरह संगठन विभाग के प्रमुख में लालबाबु राउत और उपप्रमुख में लाक्पा शेर्पा, अन्तराष्ट्रीय सम्बन्ध विभाग के प्रमुख में अर्जुन थापा और उपप्रमुख में रेणुका सिंह को जिम्मेदारी दी गई है । प्रचार प्रसार तथा प्रकाशन विभाग के प्रमुख में पूर्णबहादुर बस्नेत और उपप्रमुख में शम्भु झा, महिला विभाग के प्रमुख में प्रमिला यादव और उपप्रमुख में शशी लिङदेन, स्वास्थ्य तथा जनससंख्या विभाग के प्रमुख में डा.सुरेन्द्र यादव, उपप्रमुख में डा.अब्दुल कलाम अन्सारी को जिम्मेदारी दी है ।
सामाजिक सेवा तथा गैरसरकारी संस्था विभाग के प्रमु्ख में विनिता यादव और उपप्रमुख में विणा सिन्हा, कृषि तथा भूमि व्यवस्था विभाग के प्रमुख में सञ्जय सिंह और उपप्रमुख में मालामति राना थारु, वन वातावरण तथा विपद व्यवस्थापन विभाग के प्रमुख में चन्देश्वर पासवान, सहकारी तथा गरिबी निवारण विभाग मे प्रमुख में उदयकान्त मिश्र, उपप्रमुख में रामबहादुर जाग्री, बौद्धिक पेशाकर्मी तथा ट्रेड युनियन विभाग के प्रमुख में हेमचन्द्र महतो, उपप्रमुख में प्रचण्ड पौडेल, शिक्षा विभाग के प्रमु्ख में योगन्द्र यादव और उपप्रमुख में अन्जेस दाहाल तथा उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ती विभाग के प्रमुख में लक्ष्मण गुरुङ को जिम्मेदारी दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com