चितवन देवभूमि है – रवि लामिछाने
काठमांडू, माघ २५ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने ने चितवन को देवभूमि बताया । गुरुवार चितवन जिला अदालत से जमानत पर रिहा होने के बाद संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा विश्वास है कि चितवन देवभूमी है इसलिए यही से देश को न्याय मिली है । सभापति लामिछाने ने कहा ‘हमारा चितवन देवभूमि है । यहाँ देवताओं का वास है । मैं इस बात में विश्वस्त हूँ कि यह देवभूमि होने के कारण इसने न केवल मेरे साथ वरन देश के साथ न्याय किया है ।
उन्होंने कहा कि चितवन से ही परिवर्तन की सुरुआत हो चुकी है । देश में परिवर्तन चाहिए थी जिसकी शुरुआत चितवन से हो चुकी है । उन्होंने कहा कि ‘ये देशव्यापी होगी । परिवर्तन जन्म के समय की पीड़ा है । परिवर्तन को जन्म देकर ही छोड़ेंगे ।
साहारा सहकारी के रकम धोखाधड़ी मुद्दा में लामिछाने को न्यायाधीश दयाराम ढ़काल के एकल इजलास ने ५४ लाख जमानत में छोड़ने के आदेश देने के बाद रवि रिहा हुए हैं ।


