प्रधानमंत्री आज करेंगे सातों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद
काठमांडू, माघ २५ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आज सातों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे । वो आज दोपहर १ बजे प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के एक्सन रुम से सातों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करने वाले हैं ।प्रधानमंत्री के सचिवालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री विकास निर्माण और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्रियों से जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश भी देंगे।

