Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव : सुबह आठ बजे से मतों की गिनती जारी, कमल के खिलने के पूरी संभावना

 

दिल्ली 8फरवरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव  की सभी 70 सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती जारी है। इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक के रुझानों में 46 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं, 24 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है। हालांकि ये फाइनल नतीजे नहीं हैं। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 सीटों का है।
अब तक भाजपा का 27 वर्ष का वनवास खत्म होता दिख रहा है। वहीं सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी बहुमत तक नहीं पहुंचती दिख रही है। मुख्यमंत्री आतिशी सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed