Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश एकबार फिर बड़े आन्दोलन की तलाश में है – प्रचण्ड

 

काठमांडू, माघ २७ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा कि देश में बहुत बड़े आन्दोलन की आवश्यकता महसूस कर रहा हूँ । रविवार काठमांडू में आयोजित संविधान की निगरानी समूह और आईएसएसआर द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को सम्बोधित करने के क्रम में उन्होंने यह बात कही ।
उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि नेपाल में एक बहुत बड़े आन्दोलन की आवश्यक है । ’ उन्होंने कहा कि क्या देश एकबार फिर बड़े आन्दोलन की तलाश में है ? उन्होंने इस बात की भी चर्चा की कि जनता में निराशा बढ़ रही है जिससे लोगों के मन में धीरे धीरे आन्दोलन की बात आ रही है । उन्होंने कहा कि –जनता में निराशा बढ़ती ही जा रही है और उनके मन में आन्दोलन की बात आ रही है । उन्होंने यह भी आग्रह किया कि इसका मतलब यह नहीं लिया जाए कि मैं विद्रोह की ओर जाने वाला हूँ । युवाओं में जो निराशा दिख रही है उससे यह स्पष्ट होता है कि नेतृत्व भी संविधान का उल्लंघन करता आ रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार संविधान सम्मत नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *