Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोई रातोरात प्रधानमंत्री नहीं बन जाता : सीके राउत

 

काठमांडू – जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ सीके राउत ने कहा है कि उन्होंने राजनीति में तुरंत प्रधानमंत्री या मंत्री बनने के लिए प्रवेश नहीं किया है। रविवार को नेपाल समाजवादी पार्टी (नयाँ शक्ति) के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में बोलते हुए अध्यक्ष राउत ने कहा कि नई पार्टी खोलने के बाद तुरन्त परिणाम खोजना गलत है।

“अभी एक या दो साल भी नहीं हुए हैं जब हमने राजनीति शुरू की, नई पार्टी बनायी, नई पार्टी की स्थापना की, और पहला आम अधिवेशन बस अभी होने ही वाला है। इतना ही में इससे कोई ज्यादा उम्मीद नहीं करना चाहिए । पार्टी बनते ही कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता है । धैर्य रखना आवश्यक है। मैं यह कहना चाहूँगा कि किसी भी नई पार्टी में, हमें और नेतृत्व को भी धैर्य की ज़रूरत होती है। हम यहाँ तुरंत प्रधानमंत्री या मंत्री बनने के लिए नहीं हैं। हम यहाँ विचारों को स्थापित करने और देश के लिए समाधान प्रदान करने के लिए हैं। समय लगता है। उन्होंने कहा, “यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो रातोरात घटित हो जाएगी।”

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव

अध्यक्ष राउत ने कहा कि नई पार्टी को पुरानी राजनीतिक पार्टियों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उनका कहना है कि पुरानी राजनीतिक पार्टियां भी रातों-रात नहीं आईं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com