Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्र ने केन्द्रीय कमिटी में किया बदलाव

 

काठमांडू, माघ २८ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) ने केन्द्रीय कमिटी में बदलाव किया है । बदलाव के कारण कुछ केन्द्रीय सदस्यों और वैकल्पिक केन्द्रीय सदस्यों जिम्मेदारियों से हटाया गया है और कुछ अन्य को जोड़ा गया है ।
माओवादी केन्द्रीय समिति की बैठक ने गण्डकी प्रदेश में कार्यरत गुप्त हमाल और दिलमाया रोका को निष्कृय होने के कारण तथा केशव कुँवर वैदेशिक रोजगार में होने के कारण उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से हटा दिया है । इसी तरह गण्डकी प्रदेश के अन्तर्गत रेशमबहादुर जुग्जाली मगर (म्याग्दी), धनबहादुर बिक (बागलुङ) और मदन आले (तनहुँ) को वैकल्पिक केन्द्रीय सदस्य में नियुक्त किया है ।
माओवादी में नई जिम्मेदारी पाने वालों में कृष्णराज न्यौपाने ‘लब्ली’ (चितवन), बद्री तिमिल्सिना (चितवन) और खगेन्द्र छन्त्याल (बागलुङ) हैं । उन्हें वैकल्पिक केन्द्रीय सदस्य तथा अरुणपीडित भण्डारी (चितवन)को केन्द्री आयोग में जिम्मेदारी दी गई है ।
इसी तरह केन्द्रीय सदस्य रामलाल बिक की जगह पर केन्द्रीय सलाहकार छिरिङ डण्डुल लामा (हुम्ला) को नियुक्त किया गया है । वे संघीय सांसद भी हंै साथ ही विरेन्द्र बस्नेत (झापा)को वैकल्पिक केन्द्रीय सदस्य में नियुक्त किया गया है । प्रवास कार्यालय में कार्यरत टिबी पाठक को पार्टी केन्द्रीय सलाहकार में नियुक्त किया गया है । कुछ समय पहले हुई माओवादी बैठक ने पश्चिम अन्तरदेशीय प्रवास प्रदेश कार्यालय के सिफारिश अनुसार प्रदेश समिति में १७ लोग और ब्रिटेन में पार्टी में एकजुट हुए क्षेत्रकला राई और नरहाङ राई को प्रवास प्रदेश समिति में नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *