देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के कुछ स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना
काठमांडू, माघ २८ – जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि आज देश के कुछ भू भागों में बारिश होने की संभावना है । देश में पश्चिमी हवाओं के सामान्य प्रभाव के कारण कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है ।
विभाग के अनुसार आज सुबह देश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक बदली छाई है । बाकी भूभागों में मौसम मुख्यतया साफ है । तराई के कुछ स्थानों में हल्का धुंध और कुहासा लगा हुआ है । विभाग ने बताया है कि आज दिन में कोसी प्रदेश के पहाड़ी भूभाग के एक दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है । देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के कुछ स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना है ।
आज सातों प्रदेश में आंशिक बदली छाई रहेगी । सुदूरपश्चिम, कर्णाली, गण्डकी, वागमती और कोसी प्रदेश के उच्च पहाड़ी और हिमाली भूभाग में बरिश होने की संभावना की जानकारी विभाग ने दी है ।


