Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना

 

काठमांडू, माघ ३० – अभी देश में पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली का आंशिक प्रभाव है । कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे बाकी भाग में मौसम साफ रहने की जानकारी जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने दी है । आज (बुधवार) देश के मध्य और पूर्वी तराई के कुछ भागों में कुहासा लगा हुआ है ।
महाशाखा के अनुसार आज दिन में कोशी प्रदेश के पहाड़ी भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे । साथ ही बागमती, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे । बाकी भाग में मौसम साफ रहेगा । कोशी और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना है ।
आज रात कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे बाकी भाग में मौसम साफ रहेगा । कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना है । आगामी २४ घण्टें में कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के एक–दो स्थान में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *