नेपाल समाजवादी पार्टी (नयाँ शक्ति) के अधिवेशन मतदान समाप्त, मतगणना आज
काठमांडू, माघ ३० – नेपाल समाजवादी पार्टी (नयाँ शक्ति) के प्रथम महाधिवेशन में नया नेतृत्व चयन करने के लिए हो रहा मतदान समाप्त हो गया है । नेसपा नयाँ शक्ति के नेता रुपनारायण श्रेष्ठ ने बताया कि मंगलवार को देर रात मतदान समाप्त हो गया । उन्होंने बताया कि ‘रात १२ बजे के आसपास मतदान समाप्त हुआ है, मतगणना बुधवार की सुबह शुरु की जाएगी ।’
एक नेता के अनुसार सुबह १० बजे निर्वाचन कार्यालय से प्रतिनिधि बुलाकर मतगणना करने की तैयारी हो रही है । पार्टी के पदाधिकारी और केन्द्रीय सदस्य मिलाकर ९० पद के लिए हुए निर्वाचन में ७० पद में निर्वाचन हुआ है । अध्यक्ष में डा. बाबुराम भट्टराई और नेत्र चापागाईं प्रतिस्पर्धा में हैं । महिला और दलित उपाध्यक्ष में क्रमशः मानुषी यमी भट्टराई और दुर्गा सोब, कोषाध्यक्ष में हरि रिजला के साथ ही १७ केन्द्रीय सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए ।अध्यक्ष उम्मीदवार बाबुराम भट्टराई ने कहा कि मतदान के बाद लगभग ५ दशकों की अपनी राजनीतिक तथा पार्टी जीवन में पहली बार अपनी सम्बद्ध पार्टी के आन्तरिक निर्वाचन में सहभागी होने पर गर्व का अुनभव हो रहा है ।

