कोशी और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी तथा हिमाली क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी की संभावना
काठमांडू, फागुन १ – आज भी देश के कुछ भू–भागों में मौसम में बदलाव हुआ है । पश्चिमी हवाओं के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आया है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज सुबह मध्य और पूर्वी तराई के जिलों में धुंध/ कुहासा लगा हुआ है जिसके कारण जनजीवन कुछ प्रभावित हुआ है । इसी तरह कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक बादल छाए हैं । देश के अन्य भागों में मुख्यतया मौसम साफ है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि कोशी और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है । धुंध /कुहासा लगने वाले क्षेत्रों और बर्फबारी की संभावना वाले स्थान में यात्रा या काम करते सतर्क रहने की महाशाखा ने सलाह दी है ।


