ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात… कहा.. हम सऊदी अरब में मिलेंगे
काठमांडू, फागुन १ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की । उन्होंने कहा कि ये बातचीत बहुत लंबी और बहुत सकारात्मक रही है । उन्होंने कहा कि दोनों के बीच यूक्रेन युद्ध को तुरंत समाप्त करने के लिए वार्ताएं शुरू करने पर सहमति बन गई है । बुधवार शाम को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि “हम सऊदी अरब में मिलेंगे ।
ट्रंप और रुसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव, दोनों ने कहा कि दोनों राष्ट्रपति कॉल के दौरान एक–दूसरे के देशों का दौरा करने पर भी सहमत हो गए हैं । ट्रंप ने कहा है कि पुतिन से वह सऊदी अरब में मुलाकात करेंगे । हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक फोन कॉल से यूक्रेन में युद्ध जादुई तरीक से समाप्त नहीं हो जाएगा । लेकिन इससे बातचीत शुरू हो सकती है । बातचीत कब और कैसे होगी, ये अभी साफ नहीं है ।


