Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका पहुँचे

 

काठमांडू, फागुन १ – भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार(आज)की सुबह अमेरिका पहुंच गए हैं । समाचार एजेन्सी पीटीआई के अनुसार मोदी को अमेरिका के राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस में रखा गया है । भारतीय मूल के बहुत से लोग प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए ब्लेयर हाउस पहुँचे ।
मोदी ने एक्स में लिखा है कि – इस ठंड के मौसम में गर्मजोशी से स्वागत ! वाशिंगटन डीसी में इतनी ठंड के बावजूद भारतीय समुदाय ने मेरा विशेष स्वागत किया है । मैं उनके प्रति बहुत आभारी हूँ ।
अमेरिका भ्रमण के क्रम में मोदी ट्रम्प से मुलाकात करेंगे । द्विपक्षीय वार्ता होगी । पत्रकार सम्मेलन और रात्रिभोज कार्यक्रम होने की भारतीय संचार माध्यम द्वारा उल्लेख किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *