पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी
काठमांडू, फागुन ३ – नेपाल आयल निगम ने इंंधन की कीमत को समायोजन किया गया है । पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं डीजल तथा मिट्टीतेल की कीमत कम कर दी गई है । ३ फागुन की मध्यरात से यह कीमत लागू की जाएगी । नए मूल्य अनुसार पेट्रोल की कीमत में प्रतिलीटर १ रुपये की बढ़ोतरी हुई है । डीजल तथा मिट्टीतेल की कीमत में ४ रुपये की कमी आई है ।
इंडियन आयल कॉर्पोरेशन से शनिवार १५ फरवरी २०२५ में प्राप्त पेट्रोलियम पदार्थो के नए खरीद मूल्य अनुसार पेट्रोल में ५८ पैसे की वृद्धि हुई । डीजेल तथा मिट्टीतेल में प्रतिलीटर ३ रुपये ५९ पैसा घटकर आया है ।

