Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश भर में आज का मौसम कुछ इस तरह का

 

काठमांडू, फागुन ४ – अभी देश में पश्चिमी हवाओं के साथ ही पश्चिमी न्यून चापीय प्रणाली का प्रभाव है । जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार रविवार की सुबह कोशी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक या साधारणतया बदली छाई है तथा बाँकी भू–भागों में मौसम मुख्यतया साफ ही है । तराई के भू–भाग के कुछ स्थानों में धुंध/कुहासा लगा हुआ है ।
आज दिन में दिन में देश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक या साधारणतया बदली छाई रहेगी बाकी भू–भागों में आंशिक बदली होने पर भी मौसम मुख्यतया साफ रहने की पूर्वानुमान है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि कोशी प्रदेश, बागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थान में हल्की बर्फबारी होने की संभावना हैं ।
आज रात भी देश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक या साधारणतया बदली रहेगी । बाकी भू–भागों में आंशिक बदली छाई रहने की पूर्वानुमान है ।
महाशाखा ने बताया है कि कोशी प्रदेश, गण्डकी प्रदेश, कर्णाली प्रदेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भागों के कुछ स्थानों में रात में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *