‘प्रेमको आदिम गीत’ का लोकापर्ण
काठमांडू, फागुन ४ – प्रणय दिवस के अवसर पर नई कविताकृति ‘प्रेमको आदिम गीत’का लोकार्पण किया गया ।
संग्रह में ११ कवियों विश्व सिग्देल, भीष्म उप्रेती, रमी प्रिया, धीरकुमार श्रेष्ठ, चन्द्रबहादुर लामा, विधान आचार्य, सुमन थापा संगम, सञ्जय सुमन, टंक उप्रेती, दिलकुमारी डंगोल और ईश्वर थोकर ने पुस्तक का विमोचन किया ।
इस कविता कृति में ११ कवियों की ३३ कविताएं शामिल है । कृति में नेपाली और अंग्रेजी दोनों भाषा में कविताएं शामिल है । नेपाली भाषा में लिखी गई इन कविताओं को चन्द्रबहादुर लामा ने अंग्रेजी में अनुवाद किया है ।
काभ्रे द्वारा प्रकाशित ‘अकाल कुसुम’ इस कविता संग्रह में प्रेम के कोमल भावनाओं से परिपूर्ण है । वर्तमान कविता समूह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रेम कविता वाचन किए गए । कवियों में रामगोपाल आशुतोष, किशोर पहाडी, स्नेह सायमी, रजनीमिला, लक्ष्मी माली, विणा नेम्कुल आदि ने अपनी कविता वाचन की ।


