Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास द्वारा ओडिशा के KIIT घटना पर दुख व्यक्त

 

काठमांडू, नेपाल, 2081 फाल्गुन 5। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) में एक नेपाली छात्र की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा गया है कि दूतावास इस कठिन समय में मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
दूतावास केआईआईटी (KIIT) के अधिकारियों के साथ-साथ ओडिशा राज्य सरकार के संपर्क में  भी है। दूतावास को सूचित किया गया है कि स्थानीय प्राधिकारियों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच शुरू कर दी है।
केआईआईटी ने नेपाली छात्रों से भी परिसर में लौटने, अपनी कक्षाएं फिर से शुरू करने और छात्रावासों में रहने की अपील की है। के.आई.आई.टी. ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह छात्रों को होने वाले किसी भी शैक्षणिक नुकसान की जिम्मेदारी लेगा।
 भारत में अध्ययनरत नेपाली छात्र दोनों देशों के बीच स्थायी जन-जन संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। भारत सरकार भारत में नेपाली छात्रों के अधिकारों और हितों को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com