कीट के उपकुलपति ने मांगी माफी कहा – बच्चें यहाँ सुरक्षित रहेंगे
काठमांडू, फागुन ९ – कंचना झा –भारत के उडि़सा राज्य स्थित कलिंगा इन्स्टिच्युट ऑफ इन्डस्ट्रियल ट्रेक्नोलोजी (केआईआईटी) के उप कुलपति प्रोफेसर सरनजीत सिंग ने २० फरवरी की दोपहर नेपाल के अभिभावकों से ऑनलाइन से संपर्क किया और बार बार अपने विद्यार्थियों को वापस भेजने के लिए कहा । उप कुलपति अभिभावकों के साथ ही बच्चों से भी माफी मांग रहे थे । वो बार बार हाथ जोड़ रहे थे । । इसके अलावे वहाँ का प्रशासन वहाँ के शिक्षक सभी इसमें लगे हैं ।
उप कुलपति ने नेपाल के अभिभावकों से कहा कि – मैं यह वचन दे रहा हूँ आपको कि आगामी दिनों में ऐसा कुछ नहीं होगा । आप परेशान नहीं हो । वो एक बहुत बड़ी गलती थी । जो हो गया सो हो गया अब ऐसा कुछ नहीं होगा । वो कह रहे थे कि इसमें जिनकी भी सहभागिता थी हमने सभी को निकाल दिया है । आप अपने बच्चों को लेकर बेफ्रिक रहे । हमरा वचन है आपसे आपके बच्चें हमारे बच्चें हैं । वो यहाँ सुरक्षित हैं ।
केआईआईटी में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रकृति लम्साल की शंकास्पद मृत्यु के बाद उत्पन्न विषम परिस्थिति के कारण बहुत से विद्यार्थी स्वदेश लौट गए हैं ।
इसे भी सुनें


