Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाथीभरा में झड़प १३ घायल

 

काठमांडू, फागुन ९ – पाथीभरा (मुक्कुमलुङ) क्षेत्र में केबलकार के विषय को लेकर आन्दोलनरत पक्ष और पुलिस के बीच झड़प होने से १३ लोग घायल हुए हैं । गुरुवार को केबलकार निर्माण स्थल में हुए झडप में पुलिस सहित १३ लोग घायल हुए हैं । ताप्लेजुङ के प्रमुख जिला अधिकारी नेत्र शर्मा के अनुसार केबलकार का विरोध करते आ रहे पक्षधरो और पुलिस बीच हुई झड़प में ११ पुलिसकर्मी ,एक आन्दोलनकर्मी और एक सर्वसाधारण घायल हुए हैं ।
पुलिस की ओर से घायल होने वाले नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस हैं ।
‘नो केबलकार समूह’ने अपने पूर्वघोषित कार्यक्रम अनुसार गुरुवार को पाथीभरा क्षेत्र में पदयात्रा के साथ केबलकार विरूद्ध प्रदर्शन किया था । प्रदर्शन के क्रम में आन्दोलनरत पक्ष केबलकार निर्माणस्थल की ओर प्रवेश करना चाहते थे । इसी क्रम में पुलिस और आंदोलनरत लोगों के साथ झड़प हुई । आन्दोलनरत पक्ष के प्रदर्शनकारियों को नियन्त्रण में लेने के लिए पुलिस ने सात राउण्ड अश्रु गैस का प्रहार किया था ।
शर्मा के अनुसार नो केबुलकार समूह का प्रदर्शन असामान्य होने की स्थिति थी इसलिए अश्रु गैस का प्रयोग किया गया ।
पाथीभरा में आइएमई ग्रुप तीन करोड़ रुपये की लागत में केबलकार निर्माणकार्य शुरू किया है । विगत से ही ताप्लेजुङ में केबलकार के पक्ष और विपक्ष में विवाद हो रहा है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ – ३८४ पर्यटक लापता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com