Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं अपनी पत्नी के साथ जितना खुश हूँ शायद उतना कोई नहीं –  प्रधानमंत्री ओली

 
काठमांडू, फागुन १० – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि यदि पत्नी राधिका शाक्य उनके साथ नहीं होती तो वो अभी तक जीवित नहीं रह पाते । शनिवार प्रधानमंत्री पत्नी राधिका शाक्य के आत्मकथा ‘करुणा’ के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने यह बात कही ।

उन्होंने कहा कि ‘मैं जितना अपनी पत्नी के साथ खुश हूँ उतना शायद ही कोई होगा । मैं इतना ज्यदा खुश हूँ । अगर राधिका नहीं होती तो मेरा अभी तक बचना संभव नहीं था ।’
प्रधानमंत्री ओली ने यह भ िबताया कि भक्तपुर के बालकोट में जो हमारा घर है वो मैंने नहीं बनाया है । मेरी पत्नी राधिका की कमाई से बनाया गया है । उन्होंने यह भी बताया कि वो घर भी नेपाल ट्रस्ट को दान दे दिया जा चुका है ।
प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि ‘अभी जिस घर की चर्चा हो रही है वो राधिका शाक्य ने बनाया है । मेरे बलबुते पर घर नहीं बना है । वो घर भी ट्रस्ट को दान कर चुके हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *