Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केआईआईटी के छात्रों ने की परराष्ट्रमंत्री से मुलाकात

 

काठमांडू, फागुन १० – भारत के उडि़सा राज्य स्थित कलिंगा इन्स्टिच्युट ऑफ इन्डस्ट्रियल ट्रेक्नोलोजी (केआईआईटी) से वापस आए कुछ बच्चों ने आज परराष्ट्रमंत्री डॉ.आरजू राणा से मुलाकात की है । इस मुलाकात में बच्चों ने राणा से कहा कि हमें अब कीट पर भरोसा नहीं रहा । हम बहुत डरे हुए हैं । हमारी कुछ मांगे हैं । बच्चों ने कहा कि हम चाहते हैं कि उडि़सा की सरकार और नेपाल सरकार के बीच समझौता हो । उडि़सा की सरकार और नेपाल की सरकार हमारी जिम्मेदारी  लें । बच्चों ने खासकर उन सभी लोगों के प्रति अपना रोष व्यक्त किया जिन्होंने १७ फरवरी को नेपाली विद्यार्थियों के साथ खराब व्यवहार किया था ।
इसके साथ ही बच्चों ने उडि़सा के भुवनेश्वर के कीट कॉलेज में उस दिन जो कुछ भी घटनाएं घटी उससे डा. राणा को अवगत करवाया । बच्चों से बातचीत के ही क्रम में परराष्ट्रमंत्री ने उडि़सा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की । फोन पर ही उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि – कीट के प्रशासन ने, शिक्षकों ने इतना खराब व्यवहार किया है हमारे बच्चों के साथ जिसे मैं शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती हूँ । पता नहीं आपने आपने यह वीडियों देखा भी है या नहीं । इस तरह का व्यवहार किया जाता है हमारे देश के बच्चों के साथ । राणा की बात को सुनकर उडि़सा के मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं इस बात के लिए माफी मांगता हूँ ।
बच्चों ने बताया कि उन्होंने फोन पर ही कहा कि नेपाली विद्यार्थी प्रकृति लम्साल के मृत्यु और उसके बाद जो घटनाएं हुई उसे हमने गंभीर रूप में लिया है । प्रकृति को न्याय और दोषियों पर कारवाई के लिए उच्चस्तरीय छानबीन समिति गठन किए जाने की भी जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *