ताप्लेजुङ के फुङलिङ में अनिश्चितकालीन निषेधाज्ञा जारी
काठमांडू, फागुन ११ – ताप्लेजुङ के फुङलिङ में अनिश्चितकालीन निषेधाज्ञा जारी की गई है । रविवार की सबुह ५ बजे से यह अनिश्चितकालीन निषेधाज्ञा जारी की गई है । पाथीभरामा केबलकार निर्माण का विरोध करते आ रहे समूह और पुलिस के बीच शनिवार की रात फुङलिङ बाजार में झड़प हुई थी जिसमें दोनों ही ओर से लोग घायल हुए हैं । झड़प में ८ पुलिस और आन्दोलनकारी भी घायल हुए हैं । इस घटना के बाद ही स्थानीय प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी की है ।
जिला प्रशासन कार्यालय ने फुङलिङ बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन, जुलूस के कारण स्थानिय स्तरमा हुलदंगा, झड़प और प्रतिकूल स्थिति की सृजना हो सकती है । इससे शान्ति सुरक्षा भंग होने की परिस्थिति को देखते हुए दूसरे आदेश नहीं आने तक के लिए निषेधाज्ञा जारी करने की सूचना दी है ।
फुङलिङ नगरपालिका बाजार क्षेत्र के पूर्व में वडा नम्बर ७ सल्लेरी, पश्चिम में वडा नम्बर ७ घोडेचौर के थलाङ धारा क्षेत्र तक , उत्तर में वडा नम्बर ४ उकालीपानी और दक्षिण में वडा नम्बर ६ शेर्पा टोल के भेटनरी कञ्चनजंघा टोल तक के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा जारी की है । इसी तरह काफ्लेपाटी–बल्लुडाँडा क्षेत्र में पूर्व में पर्यटक पुलिस भवन के १०० मीटर इलाका और पश्चिम में बल्लुडाँडा÷डडेले इलाका में भी निषेधाज्ञा जारी की है ।
सूचना में उल्लेख है कि निषेधित क्षेत्र में ५ लोगों से ज्यादा व्यक्ति जमा होकर सभा, जुलूस प्रदर्शन घेराव जैसे कार्यक्रम करने को निषेध किया गया है ।
स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि जो भी व्यक्ति या समूह घोषित अवधि के दौरान जारी आदेश का उल्लंघन करेगा या आदेश के पालन की कार्रवाई में बाधा डालेगा, उसके खिलाफ प्रचलित कानून के तहत कारवाई की जायेगी ।

