नयाँशक्ति ने युवा इंजीनियर अमित खनाल को निजी सचिवालय में किया नियुक्त
काठमांडू, फागुन ११ – नेपाल समाजवादी पार्टी (नयाँशक्ति) पार्टी के अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई ने युवा इंजीनियर अमित खनाल को निजी सचिवालय में नियुक्त किया है । खनाल बुटवल के रहने वाले हैं । भट्टराई ने खनाल को प्रेस तथा आईटी विभाग देखभाल करने की जिम्मेदारी दी है । भट्टराई ने फेसबुक के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पोते–पोतियों का सहयोग वैकल्पिक राजनीतिक अभियान को सार्थक परिणाम तक पहुंचाने में मददगार होगा ।
खनाल एक मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर बनने के लिए मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अच्छे ज्ञान के साथ–साथ प्रोग्रामिंग, सर्किट डिजाइनिंग और सिस्टम डिजाइन जैसी क्षमताओं की आवश्यकता होती है।

