ताप्लेजुङ झड़प – पुलिस ने किया १५ लोगों को गिरफ्तार
काठमांडू, फागुन ११ – ताप्लेजुङ के फुङलिङ में शनिवार की रात हुए झड़प के बाद पुलिस ने १५ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । जिला पुलिस कार्यालय ताप्लेजुङ के प्रवक्ता विवेक बस्नेत ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध गतिविधि में संलग्न होने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है । जुलूस निकालने के क्रम में शनिवार की रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होने से ११ लोग घायल हुए हैं ।
पुलिस ने बताया कि पदयात्रा समाप्त होने के बाद ताप्लेजुङ के फुङलिङ बाजार स्थित वीरेन्द्र चोक में कोणसभा किए जाने का कार्यक्रम था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एकाएक जुलूस निकाला और सर्बसाधारण के घर में घुसने लगे जिसके बाद झड़प हुई । प्रदर्शनकारियों के घर में घुसने की अवस्था से बचाने के लिए पुलिस ने अश्रुग्याँस प्रहार किया ।
केबलकार नहीं बनना चाहिए कहने वाले पक्षघर केबलकार निर्माण स्थल केन्द्रित आन्दोलन करते आए हैं ।
वही केबलकार बनना चाहिए के भी पक्षधर हैं जो चाहते हैं कि केबलकार बने उन्होंने तीन दिन पहले फुङलिङ बाजार में केबुलकार बनना चाहिए कहकर सद्भाव रैली निकाली थी । स्थानिय प्रशासन ऐन, २०२८ के दफा ६, उपदफा ३ (क) अनुसार ताप्लेजुङ जिला के प्रमुख जिला अधिकारी ने बजार क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की है ।


