Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के विकास के लिए सभी एकजुट हों – अमरेश सिंह

 

काठमांडू, सावन १४ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के नेता तथा प्रतिनिधि सभा सदस्य ड‘ा अमरेश कुमार सिंह ने कहा है कि मधेश के विकास के लिए सभी वर्गो और समुदायों को मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है । सामाजिक संजाल के माध्यम से एक अपील जारी करते हुए सिंह ने कहा कि बार–बार के आन्दोलन, जातीय और धार्मिक हिंसा ने मधेश को १० वर्ष पीछे धकेल दिया है ।
सिंह ने कहा कि इस तरह के हिंसात्मक गतिविधियों से मधेश की भौतिक संरचनाएं नष्ट होती हैं, शैक्षिक सत्र अवरुद्ध होते हैं और व्यापार व्यवसाय ठप हो जाते हैं । मधेश पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है । उन्होंने कहा है कि ‘अब समय आ गया है, जब सभी वर्गो और समुदायों को मिलकर मधेश के विकास के एजेडें को लेकर आगे बढ़ेना होगा ।’

यह भी पढें   आप अकेले नहीं हैं, प्रतिपक्ष आपके साथ है – रेनुका काउचा

सांसद सिंह ने कहा कि अब मधेश को हिंसात्मक गतिविधियों को त्यागकर शिक्षा, स्वास्थ्य, भौतिक पूर्वाधार, कृषि और युवाओं को रोजगार में दीर्घकालीन विकास के लिए एकजुट होना चाहिए । उन्होंने मधेशवासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि कोई भी असामाजिक तत्व, जिससे समाज में शांति और सद्भाव पर असर पड़े ऐसे लोगों के पीछे नहीं लगें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com