Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में बाढ़ से टूटे पुलों के लिए भारत भेजेगा बेली ब्रिज, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

 

काठमांडू।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा है कि नेपाल में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलों की जगह बेली ब्रिज भेजने की तैयारी की जा रही है।

गुरुवार को विदेश मंत्रालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जयसवाल ने बताया कि भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई भीषण बाढ़ के कारण कई पुल बह गए हैं, जिससे अनेक क्षेत्रों का सड़क संपर्क टूट गया है।

उन्होंने कहा, “बेली ब्रिज भेजने के लिए हम काम कर रहे हैं।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि भारत नेपाल को कितने बेली ब्रिज भेजने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढें   सात अधिकारकर्मियों ने की मांग कहा ...गृहमंत्री सार्वजनिक रूप से मांगे माफी

प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल सरकार की मांग के अनुसार भारत राहत सामग्री और बेली ब्रिज उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भारत अब तक दो खेपों में कुल 47.5 टन राहत सामग्री नेपाल भेज चुका है।

भारत ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्स्थापना कार्यों में नेपाल को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com