रास्वपा ने दिया निर्देश…आत्महत्या तथा आत्मदाह जैसी घटनाओं के समाचार साझा नहीं करें
काठमांडू, सावन १४ – सत्तारुढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) ने पार्टी सदस्यों को निर्देश दिया है कि – आत्महत्या तथा आत्मदाह जैसी घटनाओं, समाचारों या इस तरह की कोई जानकारी सामाजिक संजाल पर साझा या सम्प्रेषण नहीं करें । बुधवार हुए केन्द्रीय समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया । इस निर्णय की जानकारी महामंत्री विपिन कुमार आचार्य ने दी ।
महामंत्री आचार्य के अनुसार रास्वपा ने बुधवार को विभिन्न ११ निर्णय लिए हैं । उसमें से ११वां निर्णय ‘आत्महत्या और आत्मदाह संबंंंध में सामाजिक सञ्जाल निर्देशिका’ संबंधी है ।
उक्त निर्णय को लेकर कहा गया है कि “सामाजिक संवेदनशीलता की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए , पार्टी के हरेक तह और हरके वर्ग में रहे सदस्यों को आत्महत्या और आत्मदाह जैसी दुःखद घटनाओं, समाचारों या जानकारियों को अपने किसी भी सामाजिक संजालों पर साझा या सम्प्रेषण नहीं करने का केन्द्रीय समिति ने निर्देश जारी की है ।”


