Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यज्ञमणि न्यौपान ने किया प्रश्न के बदले प्रश्न

 

काठमांडू, सावन १४ – रास्वपा के सांसद यज्ञमणि न्यौपाने ने विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जवाब देते हुए उलटे प्रश्न किया है । उन्होंने प्रश्न के बदले में प्रश्न किया । विपक्ष पार्टी को जवाब देते हुए कहा है कि सरकार पीडि़तों का मलहम पट्टी कर रही है । आज के प्रतिनिधिसभा की बैठक में सुनसरी घटना के विषय में विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा किए गए प्रश्नों का जवाब दिया है । विपक्षी दलों द्वारा प्रश्न किया गया था कि सरकार कहाँ है ? इसी प्रश्न का जवाब देते हुए न्यौपाने ने यह बात कही ।
“कहीं – कहीं से सुनने में आया है कि सरकार कहाँ है ? सम्माननीय सभामुख महोदय के माध्यम से मैं जानकारी करवाना चाहता हूँ ,” उन्होंने कहा, “सरकार मलहम पट्टी करने का काम कर रही है । सरकार उपचार में लगी हुई है । सरकार नागरिकों से यह अपील कर रही है कि किसी तरह साम्प्रदायिक हिंसा नहीं होने दें । ”

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय सभा की साधारण एवं वार्षिक दिवस बैठक शुरू

न्यौपाने ने कहा कि हम सब इस काम में लगे हुए हैं कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो । उन्होंने प्रश्न का जवाब देते हुए प्रश्न भी किया कि बाकी दलों के सांसद कहाँ थे ? “इस घटना को रोकने के लिए रात के १२ बजे भी हम बैठे हैं । लेकिन आपलोग कहाँ थे ?” उन्होंने कहा कि “सदन में आकर केवल ध्यानाकर्षण करना ही नहीं, बल्कि जवाबदेही के साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि इस देश में सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com