Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता की अपेक्षा पर सरकार खड़ी नहीं उतरी है – प्रचंड

 

काठमांडू, सावन १४ – पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा है कि अभी देश की परिस्थिति सहज नहीं है । गुरुवार प्रतिनिधि सभा की बैठक में संबोधन करने के क्रम उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता ने रास्वपा प्रति अपना अभिमत प्रकट किया था उस अनुरुप सरकार काम नहीं कर रही है ।
उन्होंने कहा कि ‘अभी देश की समग्र राजनीतिक परिस्थिति सहज नहीं है । हम सभी ने अपने अपने मतों को रखा है । ये अच्छी बात है । ,’ प्रचंड ने कहा कि ‘गत निर्वाचन में हमने जैसे अपनी बातों को रखा, जनता ने जैसा आपना अभिमत प्रकट किया । जनता ने जिस सोच के साथ मत दिया, जो भरोसा किया, जनता की उस अपेक्षा पर सरकार खड़ी नहीं उतरी । सरकार अपने कार्यो से जनता को संतुष्ट नहीं कर सकी है ।’ उन्होंने इस बात को लेकर भी अपनी चिंता जताई कि –कि कहीं आने वालों दिनों में दिन प्रतिदिन परिस्थिति असहज नहीं हो ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com