Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम का जनजीवन सामान्य, कर्फ्यू हटाया गया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।शनिवार के दस बजे से जनकपुरधाम का जनजीवन सामान्य हो गया है। करीब 11बजे कर्फ्यू जिला प्रशासन धनुषा ने हटा दिया है। लेकिन निषेधाज्ञा लागू किया गया है। जुलूस तथा पांच से अधिक लोगो के इक्ट्ठा होने पर पाबंदी लगा दिया है। दस बजे स्टेशन परिसर सद्भावना रैली निकाली गयी। जिसमें धनुषा के सीडीओ,एस पी.जनकपुरधाम के मेयर सहित सभी सभी पार्टियों के नेता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। हिन्दू मुस्लिम भाई भाई की नारा के साथ सद्भावना रैली जानकी मंदिर पहुंची। जहां जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव तथा मौलाना एक दुसरे को गले मिले। सद्भावना रैली के दौरान हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बिरोध जताया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका। दो बजे नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने सीडीओ कार्यालय में नेपाल हिंदू सेना, विश्व हिंदू परिषद, नेपाल हिंदू स्वयं सेवक तथा साधु संत तथा राजनीति दलों के प्रतिनिधि से मिलकर उनकी समस्या सुनी। गृहमंत्री ने अमन चैन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से विचार किया जाएगा। इधर जनकपुर अंचल वस व्यवसायी के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भी जिला प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में वस परिचालन पर सकारात्मक बात हुयी। रविवार से जनकपुरधाम से जटही, भिट्ठा मोड़ सहित अन्य जगहों पर वस परिचालन की जानकारी दी है। जनकपुरधाम की सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुल गयी। रविवार से सभी शिक्षण संस्थान,बैंक भी खुल जायेंगे।सिरहा में कर्फ्यू हटा दिया गया है लेकिन सुनसरी, गोलबाजार में आज भी कर्फ्यू यथावत है।भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बाबजूद प्रदर्शन जारी है हालांकि कोई हिंसक वारदात की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन ने ग़लत अफवाह फ़ैलाने पर सख्ती से निपटने की जानकारी दी है। हुड़दंग मचाने वाले एक दर्जन व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com