राप्रपा निकट युवा संघ के अध्यक्ष में नविन कुमार झा चयनित
काठमांडू, फागुन ११ – राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी निकट युवा संगठन प्रजातान्त्रिक युवा संगठन के धनुषा जिला अध्यक्ष में नविन कुमार झा का चयन किया गया है ।
शनिवार को संगठन का जनकपुरधाम में सम्पन्न किया गया । जिला अधिवेशन से झा के नेतृत्व में १७ सदस्यीय जिला कमिटी का चयन किया है । समिति के उपाध्यक्ष में जीतनारायण साह, अशोक कुमार साह, सचिव में अमित कुमार कर्ण, स–सचिव में मकेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष में भैरव झा का चयन किया गया है ।
इसी तरह सदस्यों में सोहन कुमार सिंह , सुभम झा, दयानन्द झा, विनोद मण्डल, संजय ठाकुर, सन्तोष यादव, लक्ष्मी साह, रुपेश कुमार सिंह, सुमित साह और कौशल मिश्र चयनित हुए हैं । यह जानकारी निवर्तमान अध्यक्ष मुन्नु झा ने दी ।
निवर्तमान अध्यक्ष मुन्नु झा की अध्यक्षता में सम्पन्न अधिवेशन में राप्रपा के प्रवक्ता गोपाल दहाल, युवा संगठन के केन्द्रिय अध्यक्ष सुजित केसी सहित के नेताओं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी ।


