कोसी प्रदेशसभा में सांसद ने कहा “ताप्लेजुङ के आन्दोलन को वार्ता कर समाधान करना होगा ।”
काठमांडू, फागुन ११ – कोसी प्रदेश के सांसद ने ताप्लेजुङ के पाथीभरा मंदिर (मुकुम्लुङ) क्षेत्र के समस्या का समाधान करने के लिए संघीय सरकार का ध्यानाकर्षण कराया है । रविवार कोसी प्रदेशसभा की बैठक में नेकपा (एकीकृत समाजवादी)की सांसद विद्या चाम्लिङ ने बताया कि पाथीभरा क्षेत्र के पिछली कुछ घटनाक्रम से प्रदेश ही आक्रान्त हो गया है । उन्होंने कहा कि “यहाँ दिन में ही नहीं वरन रात में भी आन्दोलन हो रहा है । ताप्लेजुङ के आन्दोलन को वार्ता कर समाधान करना होगा ।”
एकीकृत समाजवादी की एक और सांसद खिनुलङ्वा लिम्बू ने फुङलिङ में लाठीचार्ज, मारपीट, हवाईफायर और अश्रुगैस प्रहार किए जाने की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया है । उन्होंने कहा कि “बहुत से घरो में सोए हुए लोगों को उठाकर समेत राज्यशक्ति प्रयोग कर धरपकड किया गया है । निषेधाज्ञा जारी किया गया है । २५० लोगों को हिरासत में लिया गया है । दर्जनों लोग लापता है, सञ्चारकर्मी को पीटा गया, सञ्चार सामग्री छीनने का काम भी किया गया है ।”
उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपक्ष से मुकुम्लुङ समर्थक पर बर्बर ढंग से दमन किया जा रहा है । “नागरिक प्रति जिम्मेवार होकर शान्ति सुरक्षा कायम करना चाहिए, न कि राज्यशक्ति का दुरुपयोग करना चाहिए ।” उन्होंने कहा कि “ऐसी अवस्था में गृहमन्त्री को इस्तीफादेना चाहिए । क्रूर दमन रुकना चाहिए ।”
नेपाली कांग्रेस के सांसद प्रदीपकुमार सुनुवार ने ताप्लेजुङ में ‘नो केबलकार’ पक्षधर द्वारा किए गए कार्यक्रम के क्रम में सभी घायलों को संघ और प्रदेश सरकार उपचार का प्रबन्ध करने की मांग की है ।


