Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वामदेव ने पूर्व राजा से कहा कि राजनीति कर प्रधानमंत्री बनें

 

काठमांडू, फागुन ११ – राष्ट्रीय सभा सदस्य बामदेव गौतम ने पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह को सुझाव देते हुए कहा कि पुनः राजा बनने की जो आपकी चाहत है उसका परित्याग कर प्रजातान्त्रिक राजनीति कर प्रधानमंत्री बनेंं । राष्ट्रीय सभा की रविवार की बैठक में बोलते हुए उन्होंने यह कहा कि ‘राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने देश के विकास,उन्नति, प्रगति नहीं की, इसलिए मुझे राजा बनाए यह कहना उचित नहीं होगा ।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ये जो आप एकबार फिर राजा बनना चाहते हैं उसका परित्याग कर अपने नेतृत्व में एक प्रजातान्त्रिक राजनीतिक पार्टी खोलकर निर्वाचन आयोग में दर्ता कर २०८४ में होने वाले निर्वाचन में भाग लें । उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि निर्वाचित होकर संसद से प्रधानमन्त्री बनें और नेपाल के चौतर्फी विकास और समृद्धि कायम कर दिखा दें । आज ही प्रतिनिधिसभा की बैठक में नेपाली कांग्रेस सांसद ईश्वरी देवी न्यौपाने ने भी पूर्वराजा शाह को निर्वाचन में सहभागी होने की चुनौती दी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *