Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रसिद्ध लेखिका डॉ.निक्की शर्मा रश्मि का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

 


डॉ. शंभू पंवार, नई दिल्ली। 23 फरवरी।राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सटीक लेखनी से अपनी विशेष पहचान रखने वाली लेखिका, साहित्यकार ,सोशल एक्टिविस्ट डॉ.निक्की शर्मा रश्मि का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
डॉ.निक्की शर्मा ने अपनी सटीक ओर निष्पक्ष लेखनी से 15 जुलाई 2019 से 20 जुलाई 2020 की समय अवधि में 365 दिन तक प्रतिदिन साहित्यिक लेख, कहानी,कविताएं ,लघु कथाएं,परिचर्चा विभिन्न पत्र पत्रिकाओं, वेब पोर्टल में लिखने और प्रकाशित होने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।इस विशेष उपलब्धि के लिए इनका नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ( 2025-26 संस्करण) में विश्व कीर्तिमान के रूप में दर्ज किया है। सूरत,गुजरात में आयोजित एक समारोह में एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के चेयरपर्सन डॉ. सौरभ ने डॉ.निक्की शर्मा रश्मि को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया, डॉ. रागिनी पाण्डेय, युवा उद्यमी अभय शर्मा ,राहुल सिंह, श्रुति सिंह, आचार्य गौरव पाण्डेय, शुभम सिंह, कृष्णा सिंह सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित थे। डॉ. निक्की शर्मा की यह विशेष उपलब्धि साहित्य प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है,बल्कि यह लेखकों और साहित्यकारों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल भी है। डॉ.निक्की शर्मा को इस शानदार उपलब्धि पर वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंतरराष्ट्रीय लेखक ,पत्रकार विचारक एवं धरा धाम इंटरनेशनल के धरा गवर्नर डा. शंभू पंवार , उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पाठ्यक्रम समिति के सदस्य डॉ अहसान अहमद, गीतांजलि काव्य प्रसार मंच की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गीतांजलि नीरज अरोड़ा ,वरिष्ठ साहित्यकार ,लेखिका डॉ निशा अग्रवाल सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं और नामचीन लेखकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
***********
डॉ शंभू पंवार (विश्व रिकॉर्ड धारक)
अंतरराष्ट्रीय लेखक, पत्रकार-विचारक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed