सांसद देवेन्द्र पौडेल ने ऊर्जा मंत्रालय के पिछली गतिविधियों को लेकर प्रश्न उठाया
काठमांडू, फागुन १२ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) के सांसद देवेन्द्र पौडेल ने ऊर्जा मंत्रालय के पिछली गतिविधियों को लेकर प्रश्न उठाया है । आज प्रतिनिधिसभा की बैठक में उन्होंने मंत्री की आलोचना करते हुए दूधकोसी जलविद्ययुत् के सीईओ विमल गुरुङ को कारवाई करने के विषयों पर प्रश्न उठाया है । पौडेल ने सरकार द्वारा शुरु की गई प्रक्रिया के संबंध में विद्युत् प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ से सवाल किया ।
ऐसी अफवाहें हैं कि कुलमान घिसिङ को सुबह, शाम, कल, परसों हटा दिया जायेगा. उज्ज्वल नेपाल बनाकर आपने क्या गÞलती कीं ? कुलमान ने घाटे में चल रहे बिजली प्राधिकरण को मुनाफा कमाकर क्या गलती की ? कुलमान ने देश को लोड शेडिंग से मुक्ति दिलाकर क्या किया? उन्होंने प्रश्न किया कि – भारत और बंगलादेश को बिजली बेचने का फैसला करके कुलमान ने क्या गलती की ?


