Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी के लिए स्वास्थय बीमा अनिवार्य रुप से शुरु की जाए – डा.तोसिमा कार्की

 

काठमांडू, फागुन १२ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) की सांसद डा.तोसिमा कार्की ने स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम के प्रभावकारिता के बारे में सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया है । सोमवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक में बोलते हुए उन्होंने याद दिलाया कि स्वास्थ्यमंत्री प्रदीप पौडेल ने कहा था कि ‘स्वास्थ्य बीमा के रकम का भुगतान नहीं किया जा सकता है, बजट पर्याप्त नहीं है । कार्की ने कहा कि ‘जनसंख्या बीमा की रकम पाँच लाख पहुँचाउंगा, जैसे महत्त्वकांक्षी सपना दिखाने वाले स्वास्थ्यमंत्री ही कह रहे हैं कि अब ये भुगतानी नहीं कर सकते, बजट पर्याप्त नहीं है । उन्होंने कहा कि यह असहाय अभिव्यक्ति सुनकर दुख होता है कि स्वास्थ्य बीमा बंद होने वाला है ।
कार्की ने आग्रह करते हुए कहा कि सभी के लिए स्वास्थय बीमा अनिवार्य रुप से शुरु की जाए । उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत मंत्री, मंत्री के सचिवालय और परिवार से करनी चाहिए । ऐसा करने से स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम प्रभावकारी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com