Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी पश्चिम में दो समूहों के बीच हुई झड़प..पुलिस ने किया हवाई फायर

 

काठमांडू, फागुन १३ – नवलपरासी पश्चिम के पाल्हिनंदन गाँवपालिका–३ स्थित बेलासपुर में स्थानीय दो समूह बीच हुई झड़प ने वहाँ की अवस्था को तनावग्रस्त बना दिया है । स्थिति को नियन्त्रण में लेने के क्रम में पुलिस ने कुछ राउण्ड हवाई फायर भी किए हैं । आज सुबह ९ बजे हुई झड़प में पुलिस और स्थानीय को मिलाकर करीब १५ लोगों के घायल होने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय ने दी है ।
कल (सोमवार) की शाम स्थानीय दो व्यक्ति के बीच मारपीट हो गई थी । इसी विषय को लेकर आज तनाव बढ़ गया । करीब तीन महीना पहले उसी गाँव के युवा युवती बीच भागी विवाह हुई थी । उसी विषय को लेकर लड़की पक्ष ने लड़के के पिता को गत माघ में पीटाई की थी । उसी घटना के कारण उनके बीच द्वन्द्व बढ़ा था । उस समय वडा कार्यालय के पहल में जिला पुलिस कार्यालय में दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी ।
लेकिन सोमवार की रात फिर लड़की पक्ष के रिश्तेदारों ने लड़के के भाइ को राूते में रोककर मारपीट की । मारपीट में घायल हुए युवक के पृथ्वीचन्द्र अस्पताल परासी में इलाज चल रहा है ।

यह भी पढें   जीवन में सुख-दुःख का मुख्य कारण भोग-विलास की अत्यधिक आकांक्षा है : बिमल सर्राफ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *