Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत खुली सीमा संवाद समूह और क्लोथ बैंक नेपाल द्वारा हेल्पडेस्क संचालन

 

जनकपुरधाम, धनुषा, नेपाल – नेपाल-भारत खुली सीमा संवाद समूह और क्लोथ बैंक नेपाल के संयुक्त आयोजन में मिथिला मध्यमा परिक्रमा के अंतर्गत श्रद्धालु भक्तजनों, साधु-संतों और सभी यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 15 दिवसीय परिक्रमा के लिए आज से हेल्पडेस्क का संचालन किया गया। क्लोथ बैंक नेपाल के कार्यालय सचिव कृष्ण कुमार साह ने बताया कि हेल्पडेस्क नेपाल की ओर से पड़ने वाले 11 पड़ावों (वासाओं) में संचालित किया जाएगा।

यह भी पढें   नेशनल प्याब्सन के निलंबन की खबर पर विवाद, निवर्तमान अध्यक्ष पाण्डव हमाल ने बताया भ्रामक प्रचार

आज के कार्यक्रम का संचालन हेल्पडेस्क के सह-संयोजक रुबी झा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यालय सचिव कृष्ण कुमार साह, क्लोथ बैंक नेपाल के सचिव मनीष श्रीओम, बाल अभियानी आदित्य झा और धनेश्वर ठाकुर की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा, सीअहेब दिलीप मिश्र समेत अन्य सदस्यों ने यात्रियों का स्वागत किया और उनके स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और नेपाल-भारत खुली सीमा संवाद समूह के अध्यक्ष डॉ. राजीव झा ने मिथिला मध्यमा परिक्रमा के उद्देश्य और इसके सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढें   नेपाल रेलवे बोर्ड ने लोको पायलट पद के लिए मांगे आवेदन, 21 मंसिर तक कर सकेंगे आवेदन

संस्था के प्रवक्ता और संचारकर्मी प्रमोद कुमार साह ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष परिक्रमा यात्रियों को आवश्यक स्वास्थ्य सहायता, पानी, गुमशुदा यात्रियों की खोज और अन्य सुविधाएँ प्रदान करके उनकी यात्रा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com