Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूरपश्चिम प्रदेश और कर्णाली प्रदेश मेंं सुबह से ही हो रही है बारिश

 

काठमांडू, फागुन १६ – देश में अभी पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली का प्रभाव देखा जा रहा है । जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही सुदूरपश्चिम प्रदेश, कर्णाली प्रदेश, लुम्बिनी प्रदेश और गंडकी प्रदेश में सामान्य से लेकर अधिकतर बादल छाए हुए हैं, जबकि बाकी हिस्सों में आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए हुए हैं । सुदूरपश्चिम प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के बहुत से स्थानों में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने सहित हल्की बारिश होने की महाशाखा ने जानकारी दी है । शुक्रवार दिन में देशभर आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे ।
सुदूरपश्चिम प्रदेश, कर्णाली प्रदेश के बहुत से स्थानों में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की या मध्यम वारिश और लुम्बिनी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के कुछ भाग के साथ ही देश के बाकी पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने सहित हल्की बारिश होने की संभावना है ।
सुदूरपश्चिम प्रदेश, कर्णाली प्रदेश के ज्यादातर स्थानों में और गण्डकी प्रदेश के कुछ और बाकी प्रदेश के उच्च पहाडी तथा हिमाली भू–भाग के स्थानों में हल्की या मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है ।
शुक्रवार की रात देशभर में आंशिक या साधारणतया बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है ।
सुदूरपश्चिम प्रदेश, कर्णाली प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के बहुत से स्थानों में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की या मध्यम बारिश और लुम्बिनी प्रदेश के सात ही देश के बाकी पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है । साथ ही सुदूरपश्चिम प्रदेश, कर्णाली प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में और बाकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम बर्फबारी की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *