आज सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ दिखाई देंगे
काठमांडू, फागुन १६ – २८ फरवरी २०२५ की शाम को सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ रात में दिखाई देंगे । यह एक दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना है । जिसे महान ग्रहीय संरेखण कहा जाता है । .
अंतरिक्ष की दुनिया में ऐसी ऐसी दुर्लभ घटनाएं होती रहती हैं जो इंसानों को आश्चर्य में डाल देती हैं । २८ फरवरी (आज)२०२५ को भी ऐसा ही होने वाला है । क्योंकि आसमान में एक असाधारण नजारा दिखने वाला है । एक ऐसी घटना जो शायद ही आपने इससे पहले देखी होगी। और शायद अपने जीवन में एक ही बार देख पाएंगे। अंतरिक्ष में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटने वाली है और इस दौरान हमारे सौर मंडल के सात ग्रह एक लाइन में खड़े हो जाएंगे ।
प्रकृति के लिए कोई असामान्य घटना नहीं है । खगोलशास्त्रियों का कहना है कि पिछली बार सभी सात ग्रह इस तरह एक साथ कई दशक पहले एक लाइन में लगे थे । ऐसा फिर से साल २०४० से पहले नहीं होने वाला है । लिहाजा खगोल विज्ञान प्रेमियों और ब्रह्मांड की सुंदरता को देखने वालों के लिए यह एक जरूरी घटना है । एक साथ इतने सारे ग्रहों को देखना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि अगर संयोग बनते भी हैं तो मौसम कैसा होता है, इसपर भी निर्भर करता है कि वो दिखेंगे या नही ।
ज्योतिषगणना की अगर बात करें तो इसमें कहा गया है कि प्रत्येक ग्रह को जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करने वाला माना जाता है । और जब वे एक पंक्ति में होते हैं, तो वे हमारी ऊर्जा और मानसिकता को प्रभावित करते हैं । इसे बदलाव, आत्म–चिंतन और व्यक्तिगत विकास के समय के रूप में देखा जाता है। अलग अलग मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, ज्योतिषियों का मानना है कि ग्रहों का एक लाइन में लगना आत्म–चिंतन, आध्यात्मिक विकास और ब्रह्मांडीय संतुलन की भावना के लिए एकदम सही समय है।

