Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड पहुँचे सप्तरी के तिलाठी कोइलाडी कहा ..माओवादियों और मधेशियों को बांटने का काम किया गया

 

काठमांडू, फागुन १६ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने आरोप लगाते हुए कहा कि माओवादियों और मधेशियों  को बांटने का काम किया गया है ।
उन्होंने कहा कि ०६४ साल में बहुत ही अच्छे सम्बन्ध थे लेकिन बाद में माओवादी और मधेशी जनता को बांटने का काम किया गया । जनता के साथ माओवादी और तराई मधेश जागरण अभियान के क्रम में सप्तरी के तिलाठी कोइलाडी पहुँचे प्रचण्ड ने यह बात कही है । उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के संबंध को विगाड़ दिया गया और इसका फायदा दूसरे ले रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि“०६४ साल में माओवादियों और मधेशियों के बीच बहुत ही अच्छे संबंध थे । लेकिन बाद में माओवादी और मधेशी जनता की एकता को बांटने का षड्यन्त्र हुआ ।” प्रचण्ड ने कहा कि“इस देश में मधेशी जनता का सशक्तीकरण हुआ था । माओवादी और मधेशी एक आपस में बंटने के बाद दोनों को कमजोर बनाया जा सकता है । ये सोचकर ही षड्यन्त्र किया गया था ।” उन्होंने बताया कि इस षड्यन्त्र को तोड़ने, माओवादी और मधेशी एकता को एकबार फिर से मजबूत बनाने के उद्देश्य से ही हमने हुलाकी राजमार्ग केन्द्रित अभियान संचालन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com