Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीज पार्टी एवं मेंहदी उत्सव में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, आभूषणों की खरीदारी में भी दिखा उत्साह

 

बीरगंज, 14 सितम्बर 2026, रक्सौल। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर प्रसिद्ध आभूषण ब्रांड कल्याण ज्वेलर्स के शहर के लक्ष्मीपुर स्थित रक्सौल शोरूम में आयोजित दो दिवसीय तीज पार्टी एवं मेंहदी उत्सव के दूसरे दिन रविवार को भी महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक चले आयोजन में रक्सौल शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ आसपास के इलाकों एवं नेपाल से पहुंचीं सुहागिन महिलाएं अपने परिवारजनों एवं सखियों के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

आयोजन के दौरान शहर की दक्ष मेंहदी आर्टिस्टों ने महिलाओं के हाथों पर निःशुल्क आकर्षक मेहंदी डिजाइन उकेरे। मेंहदी के साथ स्नैक्स, अल्पाहार एवं मेकओवर की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी, जिसकी महिलाओं ने जमकर सराहना की। शोरूम में बनाए गए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट पर महिलाओं ने मेंहदी लगवाने के साथ अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी की और तस्वीरें भी खिंचवाईं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की उद्यमियों के साथ चर्चा

तीज उत्सव के दूसरे दिन भारत विकास परिषद्–रक्सौल शाखा द्वारा आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त आराध्या गुप्ता विशेष आकर्षण रहीं। गौरतलब है कि कल्याण ज्वेलर्स के आग्रह पर उन्होंने मेंहदी आर्टिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं देने का आमंत्रण स्वीकार किया। उन्होंने महिलाओं के हाथों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक मेंहदी डिजाइन उकेरे, जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब पसंद किया। वहीं, प्रियंका ब्यूटी पार्लर की संचालिका रुचि राज गुप्ता ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

इस मौके पर कल्याण ज्वेलर्स रक्सौल शोरूम के प्रोपराइटर अरविंद सर्राफ ने इस बात को रेखांकित किया कि पर्व-त्योहारों के अवसर पर आभूषणों की मांँग में विशेष बढ़ोतरी होती है। सोने, चांँदी एवं हीरे के आभूषणों की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद ग्राहकों के बीच शुद्धता, गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता को लेकर कल्याण ज्वेलर्स ने अपनी मजबूत पहचान कायम रखी है।
उन्होंने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही कल्याण ज्वेलर्स की सबसे बड़ी पूंजी है और यह भरोसा आगे भी कायम रहेगा। तीज के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर भी उपलब्ध हैं। सोने एवं हीरे के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में विशेष छूट के साथ ‘सीजन ऑफ सेविंग्स’ जैसे आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। विभिन्न बजट एवं पसंद को ध्यान में रखते हुए नवीनतम डिजाइन के आभूषणों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है। शोरूम आने वाली महिलाओं के लिए आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गयी है।

यह भी पढें   चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 322ई, जोन-41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद्–रक्सौल शाखा के सेवा संयोजक एवं मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ तथा भारत विकास परिषद्–रक्सौल शाखा के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कल्याण ज्वेलर्स प्रबंधन को लगातार दो दिनों तक तीज पार्टी एवं मेहंदी उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों को ग्राहकों के साथ मिलकर मनाने वाले ऐसे आयोजन केवल उत्सव की खुशी को बढ़ाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सामाजिक जुड़ाव, आपसी आत्मीयता और रिश्तों को भी मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम ग्राहकों एवं प्रतिष्ठान के बीच विश्वास और आत्मीयता के रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com