सभापति गगन थापा ने हरितालिका ‘तीज’ की दी शुभकामनाएं
काठमांडू, भाद्र २९ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगनकुमार थापा ने हरितालिका ‘तीज’ को लेकर कहा है कि तीज नेपाली महिलाओं की सांस्कृतिक धरोहर है । उन्होंने आज अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नेपाल विभिन्न धर्मो, संस्कृतियों, संस्कारों और परम्पराओं से सम्पन्न देश है । उन्होंने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने के अवसर नहीं होते, बल्कि ये सामाजिक जीवन, पारिवारिक रिश्तों और सांस्कृतिक पहचान को पीढि़यों तक जोड़ने का माध्यम भी होते हैं ।
सभापति थापा ने कहा कि “त्योहार विविधता के बीच एकता, आपसी सम्मान और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करत रहे हैं । हमारे त्योहार नेपाली समाज की सांस्कृतिक मौलिकता, पारिवारिक संबंध और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत बनाते रहे हैं ।”
उन्होंने देश विदेश में रहने वाले सम्पूर्ण नेपाली बहनों को अपनी और पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज सम्पूर्ण नेपालियों के जीवन में सुख, शान्ति, सु–स्वास्थ्य, समृद्धि और आत्मीयता की भावना लेकर आएगी ।


