Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम स्थित शहीद गंगालाल हृदय रोग केंद्र अस्पताल को बर्दिवास लाने की तैयारी

 

काठमांडू, फागुन १६ – जनकपुरधाम स्थित शहीद गंगालाल हृदय रोग केंद्र अस्पताल को बर्दिवास स्थानांतरण के लिए आंतरिक षडयंत्र शुरू हुआ है । जनकपुरधाम स्थित गंगालाल हृदय केंद्र में ही विशिष्ट सेवा विस्तार की घोषणा के बाद, अस्पताल को महोत्तरी के बर्दिवास स्थानांतरित करने का आंतरिक षडयंत्र शुरू होने की बात कही जा रही है । शहीद गंगालाल राष्ट्रीय हृदय केंद्र ने सभी प्रदेशों में उपचार सेवा पहुँचाने की घोषणा की है । इस घोषणा के बाद जनकपुरधाम स्थित संचालन में अस्पताल में सेवा विस्तार कर बर्दिवास स्थानातरित करने की तैयारी की जा रही है ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का बीरगंज दौरा: नेपाल के विकास और बाढ़ राहत कार्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

 

गत असोज में केन्द्र के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री प्रदीप पौडेल की अध्यक्षता में हुई केन्द्र सञ्चालक समिति की बैठक में, अभी हाल में केन्द्र द्वारा बागमती प्रदेश में उपलब्ध हृदय रोग उपचार सेवा को बाकी प्रदेशों में भी प्रदान करने का निर्णय लिया गया जिसके अनुरुप जनकपुर स्थित अस्पताल में विशिष्ट श्रेणी की सेवा विस्तार करने की घोषणा के बाद अस्पताल बर्दिवास स्थानातरित करने की तैयारी की गई है ।
अब मन्त्रालय के साथ समन्वय कर केन्द्र बागमति के अतिरिक्त अन्य सभी प्रदेशों में सेवा विस्तार के काम को आगे बढ़ाएगी । इससे पहले यह केंद्र मधेश प्रांत में सेवाएं देता रहा है । निर्णय लिया गया है कि सेवा को और अधिक विस्तारित एवं व्यवस्थित किया जायेगा ।

यह भी पढें   सभापति रामाशीषयादव ने नवनिर्मित गणेश मंदिर का किया उद्घाटन

 

उक्त सेवा का और अधिक विस्तार और व्यवस्थित करने का निर्णय हो चुका है । मंत्री पौडेल ने कहा है कि मन्त्रालय ने सभी प्रदेश में प्रादेशिक अस्पतालों द्वारा विशिष्टिकृत उपचार विस्तार करने की योजना अन्र्तगत कैंसर उपचार शुरु हो चुका है । इसलिए हृदय रोग के इलाज का निर्णय प्रस्तावित किया था । मन्त्री पौडेल ने गत सावन २७ गते सार्वजनिक किए गए योजना तथा प्राथमिकता में विशिष्टिकृत उपचार सेवा प्रादेशिक अस्पतालों के द्वारा विस्तार करने की घोषणा की थी । जनकपुरधाम स्थित सँचालन में रहे इस अस्पताल को बर्दिवास स्थानातरण के लिए यहाँ के मेयर ने अपनी दौड़धुप बढ़ा दी है । इधर जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह को ५ महीना पहले ही इसबारे में जानकारी दे दी गई थी लेकिन उन्होंने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ली ।

यह भी पढें   माताओं के लिए ६ महीने की मातृत्व छुट्टी का प्रस्ताव, पिताओं के लिए भी ४२ दिन की छुट्टी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com