Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैसा रहेगा आज का मौसम

 

काठमांडू, फागुन १८ – देश में अभी पश्चिमी न्यून चापीय प्रणाली का प्रभाव देखा जा रहा है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज (रविवार) दिन को कोशी प्रदेश में हिमाली पहाड़ी और तराई क्षेत्र में आंंशिक बादल छाए रहने की संभावना है । रात में तीनों ही क्षेत्र में आंशिक बादल छाएं रहेंगे । बाकी मौसम साफ रहने की संभावना है । तराई क्षेत्र में आंशिक बदली से लेकर मुख्यतया सफा रहने की संभावना है ।
मधेश प्रदेश में दिन में तराई क्षेत्र में मुख्यतया मौसम साफ रहने की संभावना है । रात को तराई क्षेत्र में आंशिक बदली छाई रहेगी लेकिन मौसम साफ रहने की संभावना है ।
बागमती प्रदेश में दिन में हिमाली और पहाडी क्षेत्र में आंंशिक बदली छाए रहने की संभावना है । तराई क्षेत्र में मुख्यतया मौसम साफ रहने की संभावना है । रात में भी सभी क्षेत्रों में आंशिक बदली छाई रहेगी लेकिन मौसम साफ रहने की संभावना है ।
गण्डकी प्रदेश में आज दिन में हिमाली और पहाड़ी क्षेत्र में आंंशिक बदली छाए रहने की संभावना है । तराई क्षेत्र में मुख्यतया मौसम साफ रहने की संभावना है । रात में सभी क्षेत्रों में आंशिक बदली छाई रहेगी लेकिन मौसम मुख्यतया साफ रहने की संभावना है ।
लुम्बिनी प्रदेश में दिन में पहाड़ी और तराई क्षेत्र में मुख्यतया मौसम साफ रहने की संभावना है । रात में आंशिक बदली छाई रहेगी लेकिन मौसम मुख्यतया साफ रहने की संभावना है ।
कर्णाली प्रदेश में दिन में हिमाली और पहाड़ी क्षेत्र में मुख्यतया मौसम साफ रहने की संभावना है । रात हिमाली और पहाड़ी क्षेत्र में आंशिक बदली छाई रहेगी लेकिन मौसम मुख्यतया साफ रहने की संभावना है ।
सुदूरपश्चिम प्रदेश में दिन में हिमाली, पहाड़ी और तराई क्षेत्र में मौसम मुख्यतया साफ रहने की संभावना है । आज रात तीनों ही क्षेत्र में आंशिक बदली छाई रहेगी लेकिन मौसम मुख्यतया साफ रहने की संभावना है ।

यह भी पढें   बंग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com