Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘जनता सँग जसपा नेपाल’ की समीक्षा बैठक आज से शुरु

 

काठमांडू, फागुन १८ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल की केन्द्रीय समिति की बैठक आज से शुरु हो रही है । ललितपुर भोलढोका स्थित ज्यापू प्रज्ञा भवन में आज सुबह ११ बजे यह बैठक बुलाई गई है । यह जानकारी प्रचार प्रसार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने दी है ।
बैठक में गत भादव महीना से ही पार्टी द्वारा सञ्चालन किए गए ‘जनता सँग जसपा नेपाल, आधारभूत संगठन निर्माण अभियान’की समीक्षा की जाएगी ।
बैठक में पालिका समिति गठन, पुनर्गठन की जिम्मेदारी में काम कर रहे केन्द्रीय अभियन्ता अपनी–अपनी कार्य क्षेत्र अन्तर्गत किए गए कार्य प्रगति विवरण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे । इसी तरह वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और पार्टी के संगठनात्मक कार्ययोजना आदि एजेन्डा को लेकर यह बैठक केन्द्रित होने की जानकारी बस्नेत ने दी है । बैठक तीन दिन तक चलेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com