नया बानेश्वर में हुए झड़प में डीएसपी गंगा पौडेल घायल
काठमांडू, फागुन १८ – काठमांडू के नया बानेश्वर में हो रहे प्रदर्शन में झड़प हो गई है । इस झड़प में पुलिस वृत्त सिंहदरबार के डीएसपी गंगा पौडेल घायल हुए हैं । स्वर्गद्वारी गुठी पीडि़त मोही किसान संघर्ष समिति के प्रदर्शन के क्रम में भड़प हो गई । झड़प में डीएसपी पौडेल के घायल होने की जानकारी जिला पुलिस परिसर काठमांडू के एसपी अपिलराज बोहोरा ने दी है । डीएसपी पौडेल के सर में चोट लगी है । अभी उनका ईलाज नया बानेश्वर स्थित सिविल अस्पताल में किया जा रहा है ।


