Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डॉ. विकास देवकाेटा को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय का सचिव  नियुक्त करने का निर्णय

 

काठमांडू.6मार्च
सरकार ने डॉ. विकास देवकाेटा को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय का सचिव  नियुक्त करने का निर्णय लिया  है।
सूत्राें के अनुसार बुधवार शाम को हुई कैबिनेट की बैठक में देवकोटा को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त करने का फैसला किया गया।
देवकोटा वर्तमान में स्वास्थ्य सेवा विभाग के महानिदेशक हैं।
डॉ विकास ने 2053 बी.एस. में स्वास्थ्य सेवा में प्रवेश किया। देवकोटा ने चिकित्सा अधिकारी से लेकर जिला अस्पताल, स्वास्थ्य कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल, मंत्रालय के महत्वपूर्ण प्रभागों के प्रमुख और लुम्बिनी प्रांत सचिव जैसे पदों पर कार्य किया है।
लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली सिफारिश समिति ने सचिव पद के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में 12वें स्तर पर कार्यरत डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. देवकोटा, और डॉ. टंका बाराकोटी के नामों की सिफारिश की थी। डॉ संगीता मिश्रा का नाम सिफारिश समिति ने वरियता क्रम में एक नम्बर में किया था, लेकिन उसे नहीं देकर नीचे वाले को सचिव में नियुक्ति किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com