जसपा के पूर्व प्रमुख सचेतक प्रमोद साह माओवादी केन्द्र में प्रवेश
सर्लाही, ७ मार्च । उपेन्द्र यादव के नेतृत्व वाली जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के पूर्व प्रमुख सचेतक प्रमोद साह ने नेकपा माओवादी केन्द्र में प्रवेश किया है । साह “जनतासँग माओवाद, तराई मधेस जागरण अभियान” के तहत सर्लाही के मलंगवा में आयोजित एक जनसभा में माओवादी पार्टी में शामिल हुए हैं ।
माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने साह को पार्टी में स्वागत किया है । माओवादी प्रवेश करते हुए साह ने कहा है कि माओवादी २४० वर्ष पुरानी एकात्मक सामंती राजतंत्र का अंत कर संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित करने वाली प्रमुख पार्टी है । यही कारण वह माओवादी प्रवेश किया है, उन्होंने ऐसा दावा यिका ।
नेता साह ने कहा– ‘कांग्रेस और एमाले अब पहचान विरोधी दल के रूप में सामने आए हैं, और मधेसी दल अवसरवाद में लिप्त हैं । अब माओवादी पर विश्वास करके ही मधेसी जनों की मुक्ति संभव है ।’
प्रमोद साह २०७४ के आम चुनाव में सर्लाही क्षेत्र संख्या १ से प्रतिनिधि सभा सदस्य के रूप में चुने गए थे । वह २०७८ से जसपा के प्रमुख सचेतक के रूप में कार्यरत थे । साह का पार्टी बदलना सर्लाही और मधेस की राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आया है और यह चर्चा का विषय बन गया है ।

